गौतमबुद्धनगर: नोएडा सेक्टर-20 पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 43 किलो अवैध पटाखे बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार!!
!!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!
दो टूक:: नोएडा। दीपावली पर्व से पहले नोएडा पुलिस ने अवैध और प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री पर बड़ी कार्रवाई की है। थाना सेक्टर-20 पुलिस ने 43 किलो 100 ग्राम अवैध पटाखों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 18 अक्टूबर 2025 को की गई, जब टीम ने सूचना के आधार पर गेट नंबर-08, बिजली घर, सेक्टर-20 से आरोपी वरुण भटिजा पुत्र स्व. प्रेमनाथ भटिजा (उम्र 47 वर्ष), निवासी एफ-142, सेक्टर-20 नोएडा को पकड़ा।
पुलिस ने उसके कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित पटाखे बरामद किए, जिन्हें वह बेचने और भंडारण करने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-20 पर मुकदमा संख्या 324/2025, धारा 223(ख)/288 बीएनएस एवं 5/9बी(1)(बी) विस्फोटक अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गौरतलब है कि दीपावली पर्व को देखते हुए गौतमबुद्धनगर पुलिस अवैध पटाखों की बिक्री एवं भंडारण पर विशेष निगरानी अभियान चला रही है।।