ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गौतमबुद्धनगर:: मांगों को लेकर बीकेयू टिकैत का सेक्टर-19 सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर धरना प्रदर्शन!!

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।


गौतमबुद्धनगर:: मांगों को लेकर बीकेयू टिकैत का सेक्टर-19 सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर धरना प्रदर्शन!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

नोएडा। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सेक्टर-19 स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। संगठन के जिला अध्यक्ष अशोक भाटी ने कहा कि जब तक सिटी मजिस्ट्रेट स्वयं मौके पर आकर किसानों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन नहीं लेंगे, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।

भाटी ने बताया कि किसानों की कई लंबित समस्याओं को लेकर प्रशासन से बार-बार अनुरोध किया गया, लेकिन समाधान नहीं होने पर मजबूरन संगठन को सड़कों पर उतरना पड़ा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने जल्द मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

धरना स्थल पर बड़ी संख्या में किसान एकजुट होकर नारेबाजी कर रहे हैं और अपनी मांगों के समाधान की मांग कर रहे हैं। मौके पर पुलिस बल भी तैनात है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें