बुधवार, 1 अक्टूबर 2025

गोण्डा- गांधी जयंती पर 1 घंटे में 10 किमी दौड़ लगायेगी इटियाथोक के भीखमपुरवा की 6 वर्षीय अनामिका मिश्रा, यह गूगल गर्ल अंशिका की है छोटी बहन

शेयर करें:
गोण्डा- इटियाथोक ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भीखमपुरवा के प्रधानाध्यापक मनोज मिश्र ने बताया कि दो अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर उनके विद्यालय के कक्षा एक की छात्रा अनामिका मिश्रा दस किमी की दौड़ एक घंटे में पूरा करेगी। यह दौड़ सुबह छह बजे पुलिस चौकी भवनियापुर खुर्द से शुरू होकर सुबह सात बजे शुक्ला दहीबड़ा इटियाथोक के प्रतिष्ठान पर समाप्त होगी। बता दें इससे पूर्व अनामिका आठ मिनट में 240 पुशअप्श लगाकर अपना नाम इण्डिया बुक आफ रिकार्ड में दर्ज करा चुकी है। गौरतलब है की अनामिका जो की गूगल गर्ल के नाम से प्रसिद्ध अंशिका मिश्रा की छोटी बहन व शिक्षक मनोज मिश्र की पुत्री है।