शुक्रवार, 5 सितंबर 2025

सुल्तानपुर :शिक्षामित्रों ने की मानदेय बढ़ोतरी की मांग,दिया ज्ञापन।||Sultanpur: Shikshamitras demanded increase in honorarium and submitted memorandum.||

शेयर करें:
सुल्तानपुर :
शिक्षामित्रों ने की मानदेय बढ़ोतरी की मांग,दिया ज्ञापन।
दो टूक : उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार शुक्ला के आवाहन पर सुलतानपुर जनपद के जिलाध्यक्ष वृजेश पाण्डेय के नेतृत्व में समस्त जिला पदाधिकारी व ब्लाक पदाधिकारी व तमाम शिक्षामित्र तिकोनिया पार्क में एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट सुलतानपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के नाम संबोधित 07 सूत्रीय मांग पत्र नियमतीकरण से पूर्व अन्य राज्यों-राजस्थान, उत्तराखण्ड, हरियाणा, विहार की भांति मानदेय,मूल विद्यालय में समायोजन सम्बंधित शासनादेश लागू करना, शिक्षा मित्रो को ई0पी0एफ0 योजना में शामिल करना, आयुष्मान योजना में शामिल करना, मृतक शिक्षामित्र को आर्थिक सहायता प्रदान करना, सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षा मित्र को जीविकोपार्जन हेतु सरकारी सहायता संबंधित 07 सूत्रीय मांग पत्र जिला मजिस्ट्रेट के प्रतिनिधि रमेश कुमार को सौंपा। जिलाध्यक्ष वृजेश पाण्डेय ने कहा, "हमारी मांगें जायज हैं और हमें उम्मीद है कि सरकार हमारी बात सुनेगी।
इस मौके पर विजयधर मिश्र-मण्डल अध्यक्ष, सम्पूर्णानंद पाण्डेय-जिला संरक्षक, प्रमोद कुमार दूबे-वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, पवन कुमार-ज़िला महामंत्री, रामप्रसाद मिश्र-ज़िला कोषाध्यक्ष,अवधेश तिवारी-जिला मीडिया प्रभारी,धन्नजय यादव-जिला प्रवक्ता एवं
प्रान्जंलि श्रीवास्तव-जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, राजदेव यादव बल्दीराय , रामबरन पाल, उदय प्रताप पाण्डेय, सन्तराम पाल, महेन्द्र बर्मा, मनोज मिश्रा पी पी कमैचा, करुणाशंकर पाण्डेय, शैलेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र शर्मा, राजू कुमार, अंकित श्रीवास्तव, दूबे,अरुण सिंह, नीरज, दीप्ती ,पूजा चौवे,बन्दना तिवारी सहित अधिक संख्या में शिक्षामित्र मौजूद रहे ।