शुक्रवार, 5 सितंबर 2025

फेस-2 पुलिस ने 15 हजार के इनामिया चोर को दबोचा, 5200 रुपये बरामद!!

शेयर करें:


फेस-2 पुलिस ने 15 हजार के इनामिया चोर को दबोचा, 5200 रुपये बरामद!!

देव गुर्जर!!

दो टूक:: नोएडा, 05 सितंबर 2025। थाना फेस-2 पुलिस ने 15,000 रुपये के इनामिया चोर अभय प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए सामान की बिक्री से बचे 5,200 रुपये बरामद किए हैं।


पुलिस के अनुसार, अभियुक्त अभय प्रताप सिंह (उम्र 21 वर्ष) पहले एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करता था। वहीं से वह धीरे-धीरे कीमती सामान (लेडीज हैंड बैग आदि) चोरी करता और दिल्ली-एनसीआर के साप्ताहिक बाजारों में सस्ते दाम पर बेच देता था। पुलिस ने पहले ही उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि अभय प्रताप सिंह फरार चल रहा था।


अभियुक्त के खिलाफ थाना फेस-2 में मु0अ0सं0-148/2025 धारा 306/317(2)/3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है।।