बाढ़ पीड़ितों की मदद में जुटी ‘टिकैत रसोई’, लगातार पहुंचा रही है राहत!!
देव गुर्जर!!
दो टूक:: नोएडा। जनपद गौतमबुद्धनगर में बाढ़ पीड़ितों के सहारे बनी ‘टिकैत रसोई’ लगातार जरूरतमंद परिवारों तक राहत पहुंचा रही है। ग्राम सलारपुर से संचालित इस रसोई की पहल ने अब तक सैकड़ों परिवारों को भोजन और आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई है।
टिकैत रसोई के संचालक एवं भाकियू जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने बताया कि संकट की इस घड़ी में संगठन का हर कार्यकर्ता बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ खड़ा है। भोजन, सूखा राशन और अन्य जरूरी सामान गांव-गांव पहुंचाया जा रहा है। जिला प्रशासन ने भी इस सेवा की सराहना की है और जरूरतमंद लोग सीधे संपर्क कर सकें, इसके लिए मोबाइल नंबर जारी किया गया है।
शिक्षक दिवस पर जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने अपने पिता चौधरी हरसरण सिंह भाटी और दादा चौधरी दौलत सिंह मुमिन को याद करते हुए कहा कि समाज सेवा की प्रेरणा उन्हें अपने पूर्वजों से मिली है और यह कार्य उसी परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास है।
इस मौके पर सुभाष चौधरी, परवेज़ अवाना, सुखबीर प्रधान, रिकी प्रधान, जलकोश बाबू, रवि अवाना, धीरज नंबरदार, राजू नागर, अजय गुर्जर नेताजी, पप्पू गुर्जर, सचिन अवाना असगरपुर सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे और सेवा कार्यों में सक्रिय रूप से जुड़े।
टिकैत रसोई का यह प्रयास बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत की बड़ी किरण साबित हो रहा है।