सोमवार, 29 सितंबर 2025

सुल्तानपुर : जीजीआईसी की छात्राओं को दी गई डाकघर की जानकारी।||Sultanpur: GGIC students were given information about the post office.||

शेयर करें:
सुल्तानपुर : 
जीजीआईसी की छात्राओं को दी गई डाकघर की जानकारी।
दो टूक : सुल्तानपुर जनपद के पीएमश्री केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं को डाकघर के बारे में दी गई जानकारी। पल्लवी सिंह के निर्देशन में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत मिशन शक्ति की नोडल मंजरी यादव एवं शिक्षिका सीमा यादव द्वारा छात्राओं को प्रधान डाकघर ले जाया गया। पोस्ट मास्टर विकास सिंह द्वारा कार्यालय में कार्य कराने हेतु प्रार्थना पत्र लिखना, डाकघर से पैसा जमा करने एवं निकालने हेतु फॉर्म भरना, स्पीड पोस्ट करना, मेल करना, आधार संशोधन करवाने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। जिससे छात्राओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व एवं निर्णय लेने की समझ विकसित होगी। मिशन शक्ति का मूल मंत्र सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बना कर आर्थिक सुरक्षा के साथ समाज में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना  है।