बुधवार, 17 सितंबर 2025

लखनऊ : घर से सामान लेने गया किशोर हुआ लापता,गुमसुदगी दर्ज।||Lucknow: A teenager who went to get some stuff from home has gone missing; a missing person report has been filed.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
घर से सामान लेने गया किशोर हुआ लापता,गुमसुदगी दर्ज।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना आशियाना क्षेत्र के शारदा नगर योजना में मंगलवार शाम घर से सामान लेने दुकान गया 12 वर्षीय किशोर अचानक लापता हो गया। मां की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोर की तलाश में जुटी हुई है।
विस्तार : 
मिली जानकारी के अनुसार थाना आशियाना क्षेत्र के शारदा नगर  रुचि खण्ड प्रथम निवासी लापता किशोर की मां नीतु तिवारी पत्नी ओमप्रकाश तिवारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब  6 बजे उनका 12 वर्षीय किशोर बेटा तवस
घर के सामन लेने जोरको दुकान के पास गया था और वापस घर नही लौटा। देर शाम तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने बेटे का खोजबीन शुरू किया लेकिन किशोर का कहीं कोई पता नहीं चला।जिसपर किशोर की मां परिजन संग आशियाना थाने पहुंच पुलिस से लिखित शिकायत की है। आशियाना थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह के अनुसार लापता किशोर की मां की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर किशोर का तलाश में एक टीम लगाई गई है।