बुधवार, 17 सितंबर 2025

सुल्तानपुर :नहर पटरी पर मिला युवक शव क्षेत्र में सनसनी,नही हुई शिनाख्त।||Sultanpur:A young man's body was found on the canal track, causing a sensation in the area. He has not been identified.||

शेयर करें:
सुल्तानपुर :
नहर पटरी पर मिला युवक शव क्षेत्र में सनसनी,नही हुई शिनाख्त।
दो टूक : सुल्तानपुर जनपद के धम्मौर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जैतापुर में उस समय हड़कंप मच गया जब नहर के किनारे उधनपुर जाने वाली माइनर की पटरी पर एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। युवक के कान के पास किसी धारदार हथियार अथवा यंत्र से वार किया गया है, जिससे भारी मात्रा में खून बह रहा था।
विस्तार : मिली जानकारी के अनुसार
थाना धम्मौर क्षेत्र के जैतापुर ग्राम प्रधान सिंटू सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे राहगीरों ने सड़क के किनारे शव पड़ा देखकर शोर मचाए । सूचना पाकर मौके पर पहुंचे जिसकी सूचना तत्काल धम्मौर पुलिस को दी। मौके पर पहुची ने पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जुटी भीड़ से मृत युवक की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन नहीं हो सकी। युवक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं और कान के पास से लगातार खून बह रहा था। घटना स्थल पर भारी भीड़ जुटी हुई है और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। 
पुलिस युवक की शिनाख्त कराने मे लगी हुई साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।