बुधवार, 17 सितंबर 2025

सुल्तानपुर :पीएम मोदी के 75 वॉ जन्मदिन पर भाजपा युवा मोर्चा ने किया रक्तदान।||Sultanpur:BJP Yuva Morcha donated blood on PM Modi's 75th birthday.||

शेयर करें:
सुल्तानपुर :
पीएम मोदी के 75 वॉ जन्मदिन पर भाजपा युवा मोर्चा ने किया रक्तदान।
दो टूक : सुल्तानपुर जनपद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मोत्सव पर भारतीय जनता पार्टी ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने रक्तदान कर पीएम के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।बुधवार को मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित ब्लड बैंक में भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्दन नारायण सिंह के संयोजन में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सुरेश पासी और जिलाध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी ने किया।इस मौके पर विधायक विनोद सिंह, राज प्रसाद उपाध्याय, डॉ. आर. ए. वर्मा, जिलाधिकारी कुमार हर्ष, एसपी कुंवर अनुपम सिंह, सीडीओ अंकुर कौशिक, प्रधानाचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव व डॉ. आर. के. मिश्रा मौजूद रहे।युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्दन नारायण सिंह के नेतृत्व में अरिमर्दन सिंह, सचिन पाण्डेय, गौरव मौर्या, सुधांशु सिंह, शौर्यबर्धन सिंह, दीपक सिंह, अंकुर तिवारी, आकाश शर्मा, सचीन्द्र शुक्ला, स्पर्श पाण्डेय, दीपू शुक्ला, लवकेश तिवारी, रवी शुक्ला, अमित सिंह समेत 51 युवाओं ने रक्तदान किया।मुख्य अतिथि सुरेश पासी ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि यह मानवता की अमूल्य सेवा है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को भारत की राजनीति का चमकता सितारा बताया और कहा कि उनके नेतृत्व में देश ने नई ऊँचाइयाँ हासिल की हैं। पासी ने दावा किया कि बीते एक दशक में गरीबी 30 प्रतिशत से घटकर 4 प्रतिशत पर आ गई है। साथ ही चार करोड़ लोगों को पक्के घर और 50 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिला है।