लखनऊ :
सपा मुख्यालय के बाहर अलीगढ़ युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को जलाया।
दो टूक : राजधानी लखनऊ में सपा के प्रदेश मुख्यालय के बाहर अलीगढ़ के एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा लिया। आग लगाते ही वहां भगदड़ मच गई।
आग की लपटों से युवक को घिरा देख पुलिस कर्मी व कार्यकर्ता दौड़े और
कंबल डालकर आग पर काबू पाया। तब तक युवक करीब 80% तक झुलस गया था।उसे आनन-फानन में सिविल अस्पताल ले जाया गया जहाँ इलाज चल रहा है।
विस्तार :
मिली जानकारी के अलीगढ जनपद के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र भुजपुरा टीन वाली मस्जिद के पीछे का रहने वाला योगेन्द्र ऊर्फ बाबी ने बुधवार को लखनऊ में सपा प्रदेश मुख्यालय के बाहर खुद के उपर पेट्रोल डालकर आग लिया। आग लगाने से वहां अफरा तफरी मच गई। आस पास मौजूद पुलिस कर्मियों ने पास पहुचकर युवक पर कम्बल डालकर आग बूझाई और उसे आनन फानन मे सिविल अस्पताल मे भर्ती कराया जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पता चला कि 6 लाख रु का लेनदेन का विवाद है। पुलिस से गुहार लगाने पर भी कोई मदद नही मिली तो खतरनाक कदम उठाया है।
◆इस्पेक्टर गौतमपल्ली रत्नेश कुमार सिंह के मुताबिक खुद को आग लगाने वाला युवक अलीगढ़ के भुजपुरा इलाके के टीना वाली मस्जिद के पास का रहने वाला है। युवक की पहचान योगेंद्र उर्फ बाबी के तौर पर हुई है। बुधवार को वह अपनी मुंह बोली बहन शबा परवीन और कुछ अन्य लोगों के साथ आया था। उसका मोहल्ले में रहने वाले वसीम और उसके भाई नाजिम से छह लाख रुपयों को लेकर विवाद चल रहा है।
फिलहाल जनपद अलीगढ़ पुलिस से संपर्क किया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक योगेन्द्र उर्फ बॉबी अपने सगे भाई गुड्डू व गांव की ही अपने परिचित महिला के साथ लखनऊ आया हुआ था और स्थानीय थाना गौतम पल्ली क्षेत्र विक्रमादित्य मार्ग तिराहा पर स्वयं पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा लिया था।
पीडित योगेंद्र का आरोप है कि सपा विधायक शमीम अहमद के भाई ठेकेदार हैं। मेरा घर हड़पना चाहते हैं। लखनऊ ट्रेन से परसों आया था भूखे पेट हूं सपा कार्यालय आने से पहले योगी आदित्यनाथ और ब्रजेश पाठक के यहां शिकायत दी है। बार-बार शिकायत देता हूं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।परसों डीआईजी साहब के यहां भी गया था। लेकिन कोई सुनवाई नही हुई है। फिलहाल घटना को लेकर अलीगढ़ जनपद की पुलिस से सम्पर्क कर मामले की जांच की जा रही है। विवाद के अलावा अन्य बिंदुओं की जांच की जा रही है। वह किससे मिलने के लिए लखनऊ आया था।