ग्रेटर नोएडा: लॉ स्टूडेंट पर क्लासरूम में जानलेवा हमला, ICU में भर्ती!!
दो टूक:: ग्रेटर नोएडा के HIMT कॉलेज (थाना नॉलेज पार्क-1 क्षेत्र) में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब लॉ स्टूडेंट कृष्ण यादव पर 10–15 छात्रों ने मिलकर क्लास के अंदर ही जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमला अचानक पीछे से किया गया, जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल कृष्ण यादव को आनन-फानन में कॉलेज प्रशासन और साथी छात्रों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। वर्तमान में उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है और उन्हें कैलाश अस्पताल के ICU में भर्ती किया गया है।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही नॉलेज पार्क-थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वादी की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कॉलेज कैंपस में दहशत
दिनदहाड़े क्लासरूम में हुए इस हमले से कॉलेज कैंपस में दहशत फैल गई है। छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
क्या बोले अधिकारी?
पुलिस का कहना है कि हमलावर छात्रों की पहचान की जा रही है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पीड़ित छात्र के बयान का भी इंतजार किया जा रहा है।।
