गुरुवार, 11 सितंबर 2025

नोएडा: GST विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अफसरों का तबादला!!

शेयर करें:


नोएडा: GST विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अफसरों का तबादला!!

देव गुर्जर!!

दो टूक:: नोएडा। राज्य GST विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। IAS संदीप भागिया, अपर आयुक्त राज्य GST ने आरोप लगाने वाले सभी अधिकारियों को उनके पद से हटा दिया है। इस कार्रवाई के बाद गौतमबुद्धनगर समेत कई ज़िलों के अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं।


सूत्रों के मुताबिक यह कदम विभागीय अनुशासन और कार्यप्रणाली को दुरुस्त करने के उद्देश्य से उठाया गया है।


तबादले की पूरी लिस्ट:


➡️ वंदना सिंह, सहायक आयुक्त, सचल दल इकाई गौतमबुद्धनगर – प्रयागराज तबादला
➡️ शिखा सिंह, सहायक आयुक्त, सचल दल इकाई-5 गौतमबुद्धनगर – महोबा तबादला
➡️ रोहित रावत, सहायक आयुक्त, सचल दल इकाई-5 गौतमबुद्धनगर – अयोध्या तबादला
➡️ प्रियंका, सहायक आयुक्त, सचल दल इकाई नोएडा – लखनऊ तबादला
➡️ आलोक कुमार, संयुक्त आयुक्त SIB नोएडा – प्रयागराज तबादला
➡️ विवेक आर्या, अपर आयुक्त ग्रेड-2 SIB गौतमबुद्धनगर – मुरादाबाद तबादला


इस बड़े तबादला आदेश के बाद विभागीय हलकों में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है।।