नोएडा में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान का शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पहुंचे!!
देव गुर्जर!!
दो टूक:: नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर देशभर में आज से ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ और ‘आठवें राष्ट्रीय पोषण माह’ अभियान की शुरुआत हुई। इस अवसर पर नोएडा सेक्टर-62 स्थित राष्ट्रीय जैविक संस्थान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नोएडा पहुंचे। उनके साथ सांसद डॉ. महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी और नोएडा विधायक पंकज सिंह भी मौजूद रहे।
इस राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक देशभर के सरकारी केंद्रों पर एक लाख से अधिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में एनीमिया, तपेदिक, सिकल सेल जैसी बीमारियों की जांच, उपचार संबंधी जानकारी, प्रसवपूर्व देखभाल, टीकाकरण, पोषण, मासिक धर्म स्वच्छता और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं दी जाएंगी।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की धनराशि भी देशभर की पात्र महिलाओं के बैंक खातों में सीधे हस्तांतरित की गई। साथ ही सुमन सखी चैटबॉट का शुभारंभ हुआ, जो गर्भवती महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी उपलब्ध कराएगा।।
