बुधवार, 17 सितंबर 2025

ग्रेटर नोएडा: 4 करोड़ फिरौती अपहरण कांड सुलझाने पर CP लक्ष्मी सिंह व टीम का भव्य सम्मान!!

शेयर करें:


ग्रेटर नोएडा: 4 करोड़ फिरौती अपहरण कांड सुलझाने पर CP लक्ष्मी सिंह व टीम का भव्य सम्मान!!

देव गुर्जर!!
दो टूक :: ग्रेटर नोएडा में हाल ही में गाजियाबाद के पत्थर व्यापारी के बेटे शशांक के अपहरण और 4 करोड़ की फिरौती माँग प्रकरण का सफलतापूर्वक पर्दाफाश करने पर पुलिस टीम का भव्य सम्मान किया गया।


गाजियाबाद के व्यापारियों ने सोमवार को पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह, डीसीपी ग्रेटर नोएडा, दो एसीपी और 50 से अधिक पुलिसकर्मियों का सम्मान किया। व्यापारी संगठनों और शशांक के परिजनों ने बड़ी संख्या में पुलिस कार्यालय पहुँचकर मिठाई खिलाई और शॉल ओढ़ाकर अधिकारियों को धन्यवाद दिया।


इस दौरान परिजनों ने भावुक होकर कहा कि पुलिस ने परिवार को बड़ी राहत दी है। व्यापारियों ने पुलिस की तत्परता और पेशेवराना अंदाज की सराहना करते हुए भरोसा जताया।


पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि अपराधियों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी और जनता का विश्वास बनाए रखना ही पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने पुलिस पर भरोसा जताने के लिए व्यापारियों और परिजनों का आभार व्यक्त किया।


📌 बता दें कि 9 सितंबर को गाजियाबाद के व्यापारी के बेटे शशांक का अपहरण कर 4 करोड़ रुपये की फिरौती माँगी गई थी। रविवार को स्वाट टीम, दनकौर व जेवर पुलिस ने शशांक को सकुशल बरामद करते हुए पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया था।


✨ विशेष रूप से, पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने उत्साहवर्धन हेतु बरामदगी करने वाली टीम को ₹50,000 के पुरस्कार से सम्मानित किया है।।