सूरजपुर पुलिस ने 2 फर्जी जमानती दबोचे, नकली आधारकार्ड व दस्तावेज बरामद!!
दो टूक:: गौतमबुद्धनगर। थाना सूरजपुर पुलिस ने न्यायालय परिसर से दो फर्जी जमानतियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अशोक उर्फ अश्वनी पुत्र चन्ना सिंह उर्फ चरण सिंह (46) और मोनू पुत्र डालचन्द (40), दोनों निवासी दयापुरी, मोदीनगर, गाजियाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त कूटरचित आधारकार्ड व फर्जी दस्तावेज तैयार कर अन्य व्यक्ति के नाम से जमानत दाखिल करने का प्रयास कर रहे थे। वे थाना सेक्टर-58 पर पंजीकृत प्रकरण के आरोपी आकाश की जमानत कराने की कोशिश कर रहे थे। सूचना पर मौके से ही दोनों को पकड़ लिया गया।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से दो कूटरचित आधारकार्ड और जमानत संबंधी फर्जी प्रपत्र बरामद किए। इस संबंध में थाना सूरजपुर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।।
