बुधवार, 17 सितंबर 2025

नोएडा में ‘पुश-अप इंडिया अभियान’, PM मोदी के स्वस्थ जीवन की कामना!!

शेयर करें:


नोएडा में ‘पुश-अप इंडिया अभियान’, PM मोदी के स्वस्थ जीवन की कामना!!

देव गुर्जर!!
दो टूक::  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर नोएडा के युवा आईटी प्रोफेशनल्स द्वारा गठित “राम-राम वैलनेस क्लब” ने 108 दिनों तक प्रतिदिन 108 पुश-अप लगाकर अनोखा ‘पुश-अप इंडिया अभियान’ पूरा किया। क्लब ने इसे प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और आमजन में फिटनेस जागरूकता को समर्पित किया।


नोएडा मीडिया क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में संयोजक मनोज शर्मा और सहसंयोजक गिरीश पांडे ने बताया कि रोज़ अलग-अलग प्रकार के पुश-अप कर अंत में 108 पुश-अप की प्रतीकात्मक माला भगवान श्रीराम को अर्पित की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री के दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना भी की गई।


मनोज शर्मा ने कहा कि अभियान का मकसद युवाओं में फिटनेस, सेवा और राष्ट्र निर्माण की भावना जगाना है। खराब जीवनशैली से बढ़ रही गंभीर बीमारियों को रोकने का उपाय अस्पताल नहीं बल्कि स्वस्थ जीवनशैली है।


वरिष्ठ मीडियाकर्मी प्रशांत गुप्ता ने कहा कि 75 वर्ष की आयु में भी प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली युवाओं के लिए प्रेरणा है। वहीं गिरीश पांडे ने बताया कि यह पहल “सेवा पखवाड़ा” के माध्यम से स्वास्थ्य, स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देती है।


अब 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक राम-राम वैलनेस क्लब नोएडा के पार्कों और स्कूलों में पुश-अप प्रतियोगिता और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगा।।