बुधवार, 17 सितंबर 2025

नोएडा: दनकौर में सिपाहियों पर दलित युवक की बेरहमी से पिटाई का आरोप, हालत नाजुक!!

शेयर करें:

नोएडा: दनकौर में सिपाहियों पर दलित युवक की बेरहमी से पिटाई का आरोप, हालत नाजुक!!

देव गुर्जर!!

दो टूक ::गौतमबुद्धनगर जिले के थाना दनकौर क्षेत्र से बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि थाना दनकौर में तैनात सिपाही नितिन, मिथिलेश और सोहनपाल सिंह ने दलित समाज के एक व्यक्ति को बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई है। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।


इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। दलित समाज और भीम आर्मी ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। भीम आर्मी ने साफ कहा है कि अगर दोषियों पर तुरंत कार्रवाई नहीं हुई तो जिलेभर में धरना-प्रदर्शन और आंदोलन किए जाएंगे।


सोशल मीडिया पर भी लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि “जब रक्षक ही भक्षक बन जाएं, तो न्याय की उम्मीद आखिर किससे की जाए।”


इस पूरे मामले पर पुलिस अधिकारियों ने बयान जारी करते हुए बताया कि संदर्भित प्रकरण में एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा को जांच हेतु निर्देशित किया गया है। जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।


👉 फिलहाल, सभी की निगाहें पुलिस की जांच रिपोर्ट और कार्रवाई पर टिकी हुई हैं, वहीं भीम आर्मी का आंदोलन का ऐलान जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर नई चुनौती खड़ी कर सकता है।।