गुरुवार, 11 सितंबर 2025

दादरी तहसील में अधिवक्ताओं की हड़ताल, प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन!!

शेयर करें:


दादरी तहसील में अधिवक्ताओं की हड़ताल, प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन!!

देव गुर्जर!!

दो टूक:: ग्रेटर नोएडा। दादरी तहसील में गुरुवार को अधिवक्ताओं ने जमकर हड़ताल की और सड़कों पर उतरकर प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। अधिवक्ता ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सब-रजिस्टार ऑफिस खोले जाने का विरोध कर रहे हैं।


हड़ताल के चलते दस्तावेज़ी कार्य कराने आए आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अधिवक्ताओं का आरोप है कि प्रशासन उनकी मांगों की लगातार अनदेखी कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।


अधिवक्ताओं के विरोध प्रदर्शन से तहसील परिसर में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।।