बुधवार, 10 सितंबर 2025

गौतमबुद्धनगर: महिला एवं किशोरी स्वास्थ्य व पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: महिला एवं किशोरी स्वास्थ्य व पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित!!

देव गुर्जर!!

दो टूक:: गौतमबुद्धनगर, 10 सितंबर 2025।
महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन के अंतर्गत आज ब्लॉक बिसरख स्थित जनता इंटर कॉलेज रोजा याकूबपुर में महिला एवं किशोरी स्वास्थ्य एवं पोषण पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम “संकल्प” के तहत चल रहे 10 दिवसीय जनजागरूकता अभियान का हिस्सा रहा।


महिला उन्नति संस्थान के सहयोग से छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम और 9 से 15 वर्ष की लड़कियों को लगाए जाने वाले HPV वैक्सीन के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, विभागीय योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना, निराश्रित विधवा पेंशन योजना, वन स्टॉप सेंटर आदि की भी जानकारी प्रदान की गई।


छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर 112, 181, 1096, 1076 और 108 के उपयोग एवं महत्व से भी अवगत कराया गया। इस अवसर पर जिला मिशन कोऑर्डिनेटर मीनाक्षी, जेंडर स्पेशलिस्ट सुनीता, कॉलेज प्रिंसिपल, शिक्षकगण और महिला उन्नति संस्थान से डॉक्टर राहुल, डॉक्टर रेणु बाला एवं डॉक्टर वंदना उपस्थित रहीं।।