यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में ट्रैफिक डायवर्जन लागू!!
दो टूक :: गौतमबुद्धनगर, 23 सितंबर 2025
गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने 25 से 29 सितंबर तक एक्सपोमार्ट ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले UP International Trade Show 2025 को देखते हुए व्यापक यातायात योजना जारी की है। इस दौरान विशिष्ट अतिथियों का आगमन होगा, जिसके चलते सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भारी, मध्यम व हल्के मालवाहक वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा।
प्रमुख बिंदु:
- नो-एंट्री: 24 से 29 सितंबर तक रोजाना सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक HGV, MGV और LGV वाहनों का नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे व आसपास के मार्गों पर प्रवेश प्रतिबंधित।
- छूट: दूध, सब्जी, फल और चिकित्सीय वाहन प्रतिबंध से मुक्त।
- पार्किंग व्यवस्था: मुख्य रूप से नासा (बड़ा) गोलचक्कर पार्किंग का प्रयोग होगा। भीड़ अधिक होने पर KCC, Jubilant और United College परिसर को वैकल्पिक पार्किंग के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।
- वैकल्पिक मार्ग: दिल्ली, गाजियाबाद, यमुना एक्सप्रेस-वे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग रूट तय किए गए हैं।
- परीचौक व्यवस्था: बसों के पिक-एंड-ड्रॉप के लिए अंसल प्लाज़ा के सामने अस्थायी व्यवस्था बनाई गई है।
- आपातकालीन वाहन: किसी भी प्रकार का प्रतिबंध नहीं।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यात्रा की योजना पहले से बनाएं, मेट्रो सेवाओं का अधिक उपयोग करें और वैकल्पिक मार्गों का सहारा लें। किसी भी असुविधा की स्थिति में यातायात हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क किया जा सकता है।।