सोमवार, 29 सितंबर 2025

लुहारली टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों की दबंगई, स्थानीय चालक से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल!!

शेयर करें:


लुहारली टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों की दबंगई, स्थानीय चालक से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल!!

!!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक :: ग्रेटर नोएडा। दादरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लुहारली टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों की दबंगई का मामला सामने आया है। एक कार चालक के साथ टोल कर्मियों ने धक्का-मुक्की की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


जानकारी के अनुसार चालक ने स्वयं को स्थानीय निवासी बताते हुए आधार कार्ड दिखाकर टोल छूट की मांग की। नियमों के मुताबिक स्थानीय निवासियों को टोल से छूट दी जाती है, लेकिन टोल कर्मचारियों ने न केवल छूट देने से इनकार कर दिया बल्कि चालक के साथ बदसलूकी और हाथापाई भी की।

📌 ग्रामवासियों का आरोप
आस-पास के गांवों के लोगों ने आरोप लगाया है कि लुहारली टोल पर आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। स्थानीय पहचान पत्र दिखाने के बावजूद टोल कर्मचारी अनावश्यक रूप से बहस करते हैं और गाड़ियों को रोककर चालकों को परेशान करते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि यह दबंगई और मनमानी अब बर्दाश्त से बाहर हो रही है।

📌 वीडियो ने बढ़ाई नाराजगी
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि टोल कंपनी और कर्मचारी मिलकर लोगों का शोषण कर रहे हैं। कई बार इस संबंध में शिकायतें भी की गईं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

📌 प्रशासन से मांग
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से मांग की है कि टोल प्लाजा पर तैनात दबंग कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और स्थानीय निवासियों को नियमों के तहत मिलने वाली छूट को सुनिश्चित किया जाए।