मंगलवार, 16 सितंबर 2025

मॉरीशस प्रतिनिधिमंडल ने गौतमबुद्ध नगर प्रशासन से किया संवाद!!

शेयर करें:

मॉरीशस प्रतिनिधिमंडल ने गौतमबुद्ध नगर प्रशासन से किया संवाद!!

देव गुर्जर!!

दो टूक:: गौतमबुद्ध नगर, 16 सितम्बर 2025।
मॉरीशस के सिविल सेवकों का अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल आज ग्रेटर नोएडा पहुंचा और जिले के प्रशासनिक अधिकारियों से सार्थक संवाद किया। जिलाधिकारी मेधा रूपम, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी सहित प्रशासनिक टीम ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया।


भ्रमण के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जिले की प्रशासनिक कार्यशैली, विकास मॉडल और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने स्मार्ट सिटी मिशन, औद्योगिक विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य विस्तार से जुड़े प्रयास साझा किए।


प्रतिनिधिमंडल ने ई-गवर्नेंस, डिजिटल सेवाओं और सिंगल विंडो सुविधा की सराहना करते हुए इसे पारदर्शी प्रशासन का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। संवाद में आपसी सहयोग और अनुभवों के आदान-प्रदान पर भी चर्चा हुई।


कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को गौतम बुद्ध की प्रतिमा भेंट की।।