मंगलवार, 16 सितंबर 2025

आजमगढ़ : भाजपा सहयोगी मंच के प्रदेश मंत्री बने अम्बारी निवासी अजय मोदनवाल ,बधाई देने वालो का लगा तांता

शेयर करें:
   ।।सिद्धेश्वर पाण्डेय ।।
   दो टूक ,आजमगढ़  । भाजपा सहयोगी मंच के प्रमुख संस्थापक चन्दन  पाठक ने अजय मोदनवाल को उत्तर प्रदेश का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है । भाजपा सहयोगी मंच के प्रदेश मंत्री बनाये जाने पर क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है । 
   नवनियुक्त प्रदेश मंत्री अजय मोदनवाल का कहना है कि भाजपा सहयोगी मंच के प्रमुख  संस्थापक अजय पाठक ने हमे प्रदेश में मंत्री पद की जिम्मेदारी दिया है । हर जिले में संगठन की मजबूती के लिए ईमानदारी के साथ काम करूंगा । बता दे भाजपा सहयोगी मंच के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री अजय मोदनवाल फूलपुर तहसील के अम्बारी निवासी हैं ।
  इस क्षेत्र मोनू जायसवाल, सूरज अग्रहरि, राहुल पाण्डेय ,सुरेंद्र मौर्य ,मारुति उपाध्याय, हरिकेश गुप्ता ,अमित जायसवाल, सुजीत जायसवाल ,अशोक ,प्रदीप आदि ने अजय मोदनवाल को भाजपा सहयोगी मंच प्रदेश मंत्री बनाये जाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दिया है ।