ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

ग्रेटर नोएडा में प्लॉट विवाद पर पंचायत में दो गुटों में गोलियों की बौछार, दो घायल!!

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।


ग्रेटर नोएडा में प्लॉट विवाद पर पंचायत में दो गुटों में गोलियों की बौछार, दो घायल!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक :: ग्रेटर नोएडा। दादरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रामपुर फतेहपुर में रविवार को दिनदहाड़े पंचायत के दौरान दो गुटों में कहासुनी के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग हो गई। अचानक हुई इस गोलीबारी से गांव और आसपास का इलाका दहशत में आ गया। इस घटना में दो लोगों को गोली लगी, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।


जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 28 सितंबर 2025 को ग्राम रामपुर फतेहपुर में प्लॉट को लेकर चल रहे विवाद के निपटारे हेतु पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत में प्रथम पक्ष से तेजबीर फौजी पुत्र किशन लाल और भरत सिंह पुत्र नत्थु (दोनों निवासी ग्राम रामपुर फतेहपुर) तथा द्वितीय पक्ष से विकल (निवासी मायचा) उपस्थित थे। चर्चा के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई और देखते ही देखते पंचायत का माहौल गोलियों की गड़गड़ाहट में तब्दील हो गया।


फायरिंग में अशोक पुत्र चन्नी को पैर में तथा सौविन्दर पुत्र रघुराज के हाथ में गोली लगी। दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को सामान्य बताया है।


घटना की सूचना पर थाना दादरी पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल दोनों पक्ष एक ही समाज से संबंधित हैं। मामले में अभियोग पंजीकृत कर चार व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद अन्य नामजद आरोपियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य है, लेकिन एहतियातन पुलिस सतर्कता बनाए हुए है।।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें