सोमवार, 15 सितंबर 2025

नॉलेज पार्क पुलिस ने वाहन चोर को दबोचा, चोरी की बाइक और अवैध चाकू बरामद!!

शेयर करें:


नॉलेज पार्क पुलिस ने वाहन चोर को दबोचा, चोरी की बाइक और अवैध चाकू बरामद!!

देव गुर्जर!!

दो टूक :: ग्रेटर नोएडा, 15 सितंबर 2025। थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने सोमवार को नामौली पुस्ता के पास से एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की। आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल और एक अवैध चाकू बरामद किया गया।


गिरफ्तार आरोपी की पहचान शनि पुत्र श्री किशन, निवासी गोदूपुरा, थाना अटेर, जिला भिंड (मध्यप्रदेश), उम्र करीब 25 वर्ष के रूप में हुई है।


आपराधिक इतिहास


पुलिस जांच में आरोपी पर पहले से ही कई मामले दर्ज पाए गए हैं, जिनमें शामिल हैं—

  • मु0अ0सं0 211/2025, धारा 303(2)/317(2) BNS, थाना नॉलेज पार्क
  • मु0अ0सं0 214/2025, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना नॉलेज पार्क


बरामदगी


  • चोरी की मोटरसाइकिल (नं0 यूपी 16 सीवाई 1852)
  • एक अवैध चाकू

पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ कर गैंग से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।