गौतमबुद्धनगर पुलिस ने चलाया महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान!!
दो टूक :: ग्रेटर नोएडा, 15 सितम्बर 2025।
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन तथा डीसीपी व एडीसीपी महिला सुरक्षा के नेतृत्व में सोमवार को महिला सुरक्षा अभियान चलाया गया।
इस दौरान विभिन्न थानों की महिला बीट अधिकारियों ने स्कूल, कॉलेज, गाँव, सोसायटियों, लेबर कॉलोनियों और बाजारों में जाकर महिलाओं व बच्चियों से संवाद किया। उन्हें महिला सुरक्षा, अधिकारों और सशक्तिकरण के बारे में जानकारी दी गई।
महिला सुरक्षा टीम ने शासन की योजनाओं जैसे मिशन शक्ति, शुभ मंगल योजना, साइबर क्राइम और साइबर सुरक्षा आदि की जानकारी दी और पंपलेट भी वितरित किए। इसके साथ ही हेल्पलाइन नंबर—
- 1090 (महिला हेल्पलाइन)
- 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन)
- 1930 (साइबर हेल्पलाइन)
- 112 (आपातकालीन सेवा)
- 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन)
- 181 (वन स्टॉप सेंटर)
के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया।
महिला सुरक्षा टीम ने महिलाओं को यह भी समझाया कि किसी भी प्रकार के अपराध को चुपचाप न सहें और समस्या होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें ताकि तत्काल सहायता मिल सके।।
