मंगलवार, 9 सितंबर 2025

🚨 प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने यमुना बाढ़ प्रभावित शरणालय का किया निरीक्षण, राहत किट व पाठन सामग्री वितरित!!

शेयर करें:


🚨 प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने यमुना बाढ़ प्रभावित शरणालय का किया निरीक्षण, राहत किट व पाठन सामग्री वितरित!!

देव गुर्जर!!

दो टूक:: गौतम बुद्ध नगर, 09 सितम्बर 2025।
जनपद के प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने आज ग्रेटर नोएडा सेक्टर-135 स्थित शरणालय का स्थलीय निरीक्षण किया। यह शरणालय यमुना नदी के बढ़े जलस्तर से प्रभावित परिवारों के लिए प्रशासन द्वारा बनाया गया है।


निरीक्षण के दौरान मंत्री जी ने प्रभावित परिवारों से वार्ता कर भोजन, शुद्ध पेयजल, चिकित्सा व आवासीय व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। लोगों से मिली प्रतिक्रिया संतोषजनक रही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर संकट की घड़ी में गरीबों के साथ खड़ी है।


मंत्री जी ने शरणालय में रह रहे परिवारों को राहत किट, बच्चों को पठन-पाठन सामग्री, चप्पलें और अन्य आवश्यक वस्तुएं वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। बच्चों की पढ़ाई न रुके इसके लिए चल रही अस्थायी पाठशाला का भी निरीक्षण किया और लेखपालों की सराहना की।


इसके बाद प्रभारी मंत्री ने अस्थायी गौशाला का निरीक्षण कर पशुओं की देखभाल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने सेक्टर-150 स्थित बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में भी जाकर टेंट में रह रहे परिवारों से संवाद किया और उन्हें शरणालयों में स्थानांतरित होने के लिए प्रेरित किया।


निरीक्षण के दौरान विधायक दादरी तेजपाल सिंह नगर, जिलाधिकारी मेधा रूपम, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा संजय खत्री सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


मंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर प्रदेश सरकार प्रभावित नागरिकों और पशुधन की हर संभव मदद सुनिश्चित कर रही है तथा राहत कार्यों की नियमित निगरानी जारी है।।