दादरी पुलिस ने जिलाबदर अभियुक्त सोनू भाटी को दबोचा!!
दो टूक:: गौतमबुद्धनगर दादरी, 15 सितंबर 2025। थाना दादरी पुलिस ने आज कार्रवाई करते हुए लुहारली टोल के पास से एक जिलाबदर अभियुक्त सोनू भाटी पुत्र सुखवीर भाटी, निवासी ग्राम नंगला नैनसुख (थाना दादरी, जनपद गौतमबुद्धनगर) को गिरफ्तार किया। अभियुक्त की उम्र 27 वर्ष है।
पुलिस के अनुसार, सोनू भाटी मा0 न्यायालय के जिलाबदर आदेश का उल्लंघन कर क्षेत्र में घूम रहा था।
आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं—
- मु0अ0सं0 497/2025 धारा 10 उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970, थाना दादरी।
- मु0अ0सं0 79/2025 धारा 115(2)/352/351(2) BNS, थाना दादरी।
- मु0अ0सं0 235/2023 धारा 323/504/506/427 भादवि, थाना दादरी।
- मु0अ0सं0 68/2023 धारा 323/504 भादवि, थाना दादरी।
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की मीडिया सेल ने पुष्टि की है कि अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई हेतु न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
