रविवार, 14 सितंबर 2025

गौतमबुद्धनगर यातायात पुलिस ने राष्ट्रीय लोक अदालत में बनाया प्रदेश रिकॉर्ड!!

शेयर करें:


गौतमबुद्धनगर यातायात पुलिस ने राष्ट्रीय लोक अदालत में बनाया प्रदेश रिकॉर्ड!!

देव गुर्जर!!

नोएडा, 14 सितंबर 2025।
गौतमबुद्धनगर यातायात पुलिस ने तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत (13 सितंबर 2025) में रिकॉर्ड उपलब्धि दर्ज की। चालान वादों के निस्तारण के मामले में जनपद ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया।


अदालत में कुल 2,92,200 ई-चालानी वाद निस्तारित हुए, जो पिछली लोक अदालत की तुलना में लगभग दोगुना अधिक है। इस कार्रवाई से ₹2,47,94,510 शमन शुल्क प्राप्त हुआ।


कार्यवाही को सफल बनाने के लिए पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन और पुलिस उपायुक्त यातायात के पर्यवेक्षण में विशेष व्यवस्थाएँ की गई थीं। इस दौरान एक उपनिरीक्षक, तीन मुख्य आरक्षी और पाँच आरक्षी की तैनाती की गई।।