शुक्रवार, 19 सितंबर 2025

बादलपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार!!

शेयर करें:


बादलपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार!!

देव गुर्जर!!

दो टूक:: गौतमबुद्धनगर। थाना बादलपुर पुलिस ने अपराधियों पर नकेल कसते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस व बीट पुलिसिंग की मदद से 50,000 रुपये का इनामी बदमाश बिट्टू कुमार पुत्र सुनील (निवासी ग्राम राधाउर, थाना सुरसन्ड, जिला सीतामढ़ी, बिहार) को ग्राम अच्छेजा के पास से गिरफ्तार किया।


गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक बैग व अवैध तमंचा .315 बोर मय एक जिंदा कारतूस बरामद किया।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

  • मु0अ0सं0 486/2020 धारा 406 भादवि, थाना बादलपुर
  • मु0अ0सं0 313/2023 धारा 174ए भादवि, थाना बादलपुर
  • मु0अ0सं0 255/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना बादलपुर

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार चल रहे इनामी अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियुक्त की गिरफ्तारी अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता है।।