बुधवार, 24 सितंबर 2025

दिल्ली के हाई सिक्योरिटी ज़ोन में एक करोड़ की ज्वेलरी लूट, आधा किलो सोना और 35 किलो चांदी ले भागे बदमाश!!

शेयर करें:

दिल्ली के हाई सिक्योरिटी ज़ोन में एक करोड़ की ज्वेलरी लूट, आधा किलो सोना और 35 किलो चांदी ले भागे बदमाश!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक :: नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के हाई सिक्योरिटी ज़ोन में बेखौफ बदमाशों ने एक करोड़ रुपये की ज्वेलरी लूटकर फरार होने की घटना को अंजाम दिया। यह वारदात प्रगति मैदान के भैरों मंदिर के पास हुई, जहां स्कूटी से ज्वेलरी ले जा रहे सर्राफा व्यापारी के दो कर्मचारियों को निशाना बनाया गया।


जानकारी के अनुसार, कर्मचारी शिवम कुमार यादव और उनका साथी राघव चांदनी चौक से भोगल की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार बदमाशों ने पिस्तौल की नोक पर ज्वेलरी से भरे बैग को छीन लिया। बैग में आधा किलो सोना और लगभग 35 किलो चांदी थी, जिसकी कीमत लगभग एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।


घटना के बाद पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और दोनों कर्मचारियों से पूछताछ जारी है। हाई सिक्योरिटी ज़ोन में इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


तिलक मार्ग थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर लूट के आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है !!