यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 की तैयारियों पर डीएम ने की समीक्षा बैठक!!
गौतमबुद्धनगर, 10 सितम्बर 2025:
दो टूक:: जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर मेधा रूपम ने आगामी 25 से 29 सितम्बर तक इंडिया एक्सपो मार्ट में होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
डीएम ने निर्देश दिए कि सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य सुविधाएं, अग्निशमन, पार्किंग और स्टॉल प्रबंधन से जुड़े कार्य समय रहते पूर्ण किए जाएं। वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के भी निर्देश दिए गए।
उन्होंने आगंतुकों व प्रतिभागियों की सुविधा हेतु हेल्प डेस्क, सूचना केंद्र और वॉलंटियर टीम की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में एडीएम, डीसीपी ट्रैफिक, आईईएमएल चेयरमैन, सीईओ व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
