सुल्तानपुर :
कृष्ण जन्माष्टमी में बिरहा सम्राट छविलाल पाल के गीतों पर झूमे श्रोता।।
दो टूक : सुलतानपुर:जनपद के मायंग रोड कृष्णा नगर बाजार,कटका खानपुर, सुलतानपुर में श्री कृष्ण चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े बड़े धूमधाम से आयोजित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त, अवधी बिरहा सम्राट, छविलाल पाल, अम्बेडकर नगर ने संगीतमयी प्रस्तुति देकर पूरे जन मानस को भक्तिमय कर दिया।
जन्माष्टमी के अवसर पर जहां जगह-जगह जन्मोत्सव का श्रद्धा पूर्वक आयोजन किया गया वहीं छविलाल पाल ने कृष्णा नगर में आयोजित कृष्ण जन्मोत्सव में देशभक्ति, देवभक्ति,भजन, श्री कृष्ण जन्म का मंगल, कजरी और अवधी एवं भोजपुरी गीतों के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। गीतों के आनंद के साथ साथ आयोजित मेले में सजी हुई दुकानों पर लोग अपने मनपसंद के सामान खरीदते नजर आए। चहल-पहल के बीच उत्साह पूर्वक भावमय जन्मोत्सव संपन्न हुआ।आयोजक मंडल के द्वारा छविलाल पाल का स्वागत सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि संतोष सिंह प्रधान एवं गणमान्य व्यक्तित्व वीरेन्द्र शर्मा विश्वविद्यालय लखनऊ,धीरू मिश्रा बाटमाप, एडवोकेट राहुल यादव, डॉ राजमणि वर्मा, प्रभात वर्मा पेशकार,नायक वर्मा नागपुर,राम प्रसाद सेवामुक्त परिवहन विभाग,करमेन्द्र राय दिल्ली, सुरेन्द्र वर्मा बैंक मैनेजर दिल्ली,अकील अहमद,दीपू वर्मा,लालजी शर्मा सहित श्रद्धावान जन मानस की उपस्थिति गौरवपूर्ण रही।