शनिवार, 2 अगस्त 2025

लखनऊ : PM किसान सम्मान निधि की 20 वीं किस्त किसानों के खाते मे हुआ ट्रांसफर।।||Lucknow : The 20th installment of PM Kisan Samman Nidhi has been transferred to the farmers' accounts.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
PM किसान सम्मान निधि की 20 वीं किस्त किसानों के खाते मे हुआ ट्रांसफर।।
दो टूक :  पी एम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त उत्तर प्रदेश में वाराणसी के सेवापुरी विकासखंड के बनौली ग्राम से कृषकों के खातों में माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा जारी की गई। जिसमें उत्तर प्रदेश के 2.29 करोड़ एवं देश के 9.71 करोड़ कृषक परिवार लाभांवित  हुए।  किसान सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण कृषि विभाग ,जनपद लखनऊ एवं कृषि विज्ञान केंद्र, भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान लखनऊ के सहयोग से भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, रायबरेली रोड लखनऊ के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री  अमरेश कुमार रावत, विधायक विधानसभा मोहनलालगंज एवं अध्यक्षता  श्री कामेश्वर सिंह,प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा द्वारा की गई। पी एम किसान सम्मान निधि की 20वीं  किस्त का हस्तांतरण माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा बटन दबाकर कृषकों के खातों में दो -दो हजार रुपए कुल धनराशि 20500  करोड़ कृषकों के खातों में सीधे बैंक खातों में हस्तांतरित किए गए। जनपद लखनऊ से 203472 कृषकों के खातों में धनराशि 40 करोड़ 70 लाख का हस्तांतरण किया गया। जिसका सजीव प्रसारण ऑडिटोरियम में आए श्री अमरेश कुमार रावत, विधायक विधानसभा- मोहनलालगंज, श्री कामेश्वर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा, श्री विजय मौर्य,जिला  अध्यक्ष भाजपा, श्री अरुण सिंह, मा. क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा/किसान मोर्चा,श्री अतुल मिश्रा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष लखनऊ, डॉ बी पी सिंह, विभागाध्यक्ष, फसल उत्पादन विभाग एवं नोडल अधिकारी कृषि विज्ञान केंद्र, भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान लखनऊ ,डॉ अजय कृष्णा,संयुक्त कृषि निदेशक लखनऊ मंडल लखनऊ,श्री विनय कुमार कौशल,उप कृषि निदेशक लखनऊ, डॉ संजय कुमार त्रिपाठी,उप कृषि निदेशक,कृषि रक्षा लखनऊ मंडल लखनऊ, श्रीमती संगीता कटियार भूमि संरक्षण अधिकारी, लखनऊ, डॉ अखिलेश कुमार दुबे अध्यक्ष,कृषि विज्ञान केंद्र, डॉ अजय कुमार राय विषय वस्तु विशेषज्ञ(पौध संरक्षण),डॉ आर पी साहू, आलोक पांडे  व राम लखन कृषि विज्ञान केंद्र ,भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान लखनऊ,  व कृषि विभाग के अधिकारियों,क्षेत्रीय कार्मिकों, कार्यालय स्टाफ के अतिरिक्त 500 महिला व पुरुष कृषकों द्वारा लाइव प्रसारण में प्रतिभाग किया गया। इसके उपरांत दोपहर 12:30 बजे से  नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग,  अंतर्गत प्रशिक्षण/गोष्ठी एवं मेला का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में  डॉ अखिलेश कुमार दुबे, वरिष्ठ वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र लखनऊ के द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। आई एस आर आई,लखनऊ के प्रधान वैज्ञानिक डॉ बी पी सिंह द्वारा संस्थान में चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। डॉ अजय कृष्ण संयुक्त कृषि निदेशक,लखनऊ मंडल लखनऊ के द्वारा कृषकों को बताया गया कि कृषि तकनीकी कृषि विभाग के माध्यम से प्रयोगशाला से कृषकों के खेतों तक कैसे पहुंचायी जाती है।आई एस आर आई के वैज्ञानिक डॉ वी के सिंह द्वारा बताया गया कि प्राकृतिक खेती के अंतर्गत धान्य फसलों से कैसे अधिक उत्पादन प्राप्त करें। श्री अमरेश कुमार रावत माननीय विधायक मोहनलालगंज द्वारा किसान सम्मान निधि एवं मजदूरों के बच्चों की पढ़ाई के लिए  अटल आवासीय विद्यालय की अच्छी सुविधा जिसमें सिर्फ मजदूरों के बच्चों का प्रवेश पर चर्चा की गई। श्री कामेश्वर सिंह प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा के द्वारा मृदा में लगातार रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग एवं वर्ष में अधिक से अधिक फसलें लेने से मृदा में जीवांश कार्बन में कमी , सूक्ष्म जीवो की लगातार संख्या घटने से मृदा का स्वास्थ्य खराब होता जा रहा है। जिससे आने वाले समय में उत्पादन धीरे-धीरे घटता चला जाएगा। कृषकों को चाहिए कि कार्बनिक खादों के प्रयोग को बढ़ावा दें। तथा  कम से कम एक देसी गाय पालकर उससे जीरो बजट खेती अपनाकर स्वयं और परिवार को स्वस्थ रख सकते हैं। कृषकों को अपनी जमीन का कुछ हिस्सा  प्राकृतिक खेती करने में उपयोग मे लाने हेतु आवाहन किया गया।जिला अध्यक्ष भाजपा विजय मौर्य के द्वारा कृषकों को विष मुक्त खेती विशेष कर बागवानी वाले कृषकों को प्राकृतिक खेती अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। प्राकृतिक खेती के बारे में डॉ सुशील कुमार शुक्ला, प्रधान वैज्ञानिक, केंद्रीय उपोष्ण बागवानी अनुसंधान संस्थान लखनऊ, डॉ विनय सिंह, प्रधान वैज्ञानिक, भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ, प्राकृतिक कृषक श्री राजेश सिडाना, श्री गिरजा शंकर मौर्य, डॉ अजय राय, डॉ अखिलेश कुमार दुबे द्वारा दिया गया अंत में कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत अच्छा कार्य करने वाले 10 प्रगतिशील कृषकों को प्रशस्ति पत्र देकर मा कामेश्वर सिंह प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा एवं मा विधायक श्री अमरेश रावत द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर कृषकों को सम्मानित किया गया। उप कृषि निदेशक लखनऊ श्री विनय कौशल के द्वारा  मुख्य अतिथि, अध्यक्ष, अन्य आगुंतकों, महिला/ पुरुष कृषकों एवं अधिकारियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।