रविवार, 10 अगस्त 2025

मऊ : बीर सैनिकों के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा।||Mau: Tricolour procession taken out in honour of brave soldiers.||

शेयर करें:
मऊ : 
बीर सैनिकों के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा।         
◆15 अगस्त को घर घर तिरंगा फहराने का आह्वान।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : भारतीय सैनिकों के सम्मान में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वीर सैनिक जिंदाबाद आदि नारे लगाये जा रहे थे। तिरंगा यात्रा खंड विकास मुख्यालय पहुंचा जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। 
विस्तार :
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अध्यक्ष रामाश्रय राजभर ने कहा कि पार्टी के आह्वान पर बीर सैनिकों के सम्मान में जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने आपरेशन सिंदूर की सफलता पर कहा कि देश और सीमाओं की रक्षा के लिए सैनिकों के जो साहस दिखाया है उससे हर भारतीयों का पूरे दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर लोगों को घर घर तिरंगा झंडा फहराने का आह्वान किया। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन व भाजपा नेता अखिलेश तिवारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि पहले की सरकारें स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर ही केवल तिरंगा झंडा फहराया जाता था। लेकिन भाजपा सरकार में सभी राष्ट्रीय पर्व घर घर तिरंगा झंडा फहराने का जब से आह्वान किया तो हमारे देश और सैनिकों का साहस और सम्मान बढ़ा है।  भाजपा मंडल अध्यक्ष हिमांशु राय के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा गौरीशंकर मंदिर से होकर कसारा मोड़,भातकोल मोड़ होते हुए खंड विकास मुख्यालय पहुंचा। तिरंगा यात्रा के दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रवेश राय,राघवेंद्र शर्मा,भाजपा मंडल अध्यक्ष हिमांशु राय, आशुतोष राय ,अतुल त्रिपाठी, मनोज सोनकर , विनय गुप्ता,शुभम गुप्ता, प्रमोद यादव आदि मौजूद थे।