रविवार, 10 अगस्त 2025

लखनऊ : विधानसभा मानसून सत्र को लेकर विधानसभा मार्ग व अन्य रास्तों पर डायवर्जन।||Lucknow : Diversion on Vidhansabha Marg and other roads due to Vidhansabha Monsoon Session.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
विधानसभा मानसून सत्र को लेकर विधानसभा मार्ग व अन्य रास्तों पर डायवर्जन।
मानसून सत्र को लेकर पुलिस कमिश्नर ने सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया।
दो टूक : उत्तर प्रदेश के विधानसभा मानसून सत्र दिनांक-11.08.2025 से प्रारम्भ हो रहा है जिसमें मा० राज्यपाल ,उ०प्र०, मा० मुख्यमंत्री उ०प्र०, मा० अध्यक्ष विधान सभा, मा० सभापति विधान परिषद, मा० उप मुख्यमंत्री गण, मा० नेता विरोधी दल, मा० मंत्रीगण, मा० विधायकगण, मा० विधान परिषद सदस्य एवं विशिष्ट गणमान्य महानुभाव विधानभवन में उपस्थित होंगे। सत्र के दौरान विभिन्न राजनैतिक दलों द्वारा विधानसभा के समक्ष धरना प्रदर्शन की सम्भावना बनी रहती है, इस अवसर पर यातायात के सुगम संचालन हेतु दिनांक 11.08.2025 से विधानसभा सत्र-2025 समाप्ति तक यातायात/डायवर्जन व्यवस्था निम्नवत् रहेगीः-
कहाँ से किधर होकर जा सकेगे गन्तव्य।
1. बंदरियाबाग चौराहा से सामान्य यातायात राजभवन, डीएसओ चौराहा, हजरतगंज चौराहा, जीपीओ मोड़, विधानसभा की ओर नहीं जा सकेगे, बल्कि यह यातायात लालबत्ती चौराहा, कैण्ट या गोल्फ क्लब चौराहा, 1090 चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
2. डीएसओ चौराहा से हजरतगंज, जीपीओ पार्क, विधानसभा मार्ग की ओर सामान्य यातायात नही जा सकेगे, बल्कि यह यातायात पार्क रोड, मेफेयर तिराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
3. रॉयल होटल चौराहा से विधानसभा के सामने से हजरतगंज चौराहा की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगे, बल्कि यह यातायात कैसरबाग चौराहा, परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा, चिरैयाझील, या बर्लिंग्टन चौराहा, सदर ओवरब्रिज, कैण्ट होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
4. संकल्प वाटिका पुल के नीचे तिराहे से महानगर की तरफ से आने वाले रोडवेज/सिटी बसें सिकन्दरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधानसभा की ओर नही आ सकेगे, बल्कि यह बसे बैकुण्ठ धाम, 1090 (गांधी सेतु) चौराहा, बन्दरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैण्ट होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेगा।
5. केकेसी तिराहा से चारबाग की तरफ से आने वाले रोडवेज/सिटी बसें हुसैनगंज चौराहा, रॉयल होटल चौराहा, विधानसभा की ओर नही आ सकेगे, बल्कि यह बसे लोको चौराहा, कैण्ट या बर्लिग्टन चौराहा से कैसरबाग होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगे।
6. गोमतीनगर की तरफ से आने वाले रोडवेज/सिटी बसें सिकन्दरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधानसभा की ओर नही जा सकेगे, बल्कि यह बसें बैकुण्ठ धाम, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज, चिरैयाझील तिराहा होकर कैसरबाग होते हुये तथा 1090 (गांधी सेतु) चौराहा, बन्दरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैण्ट होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेगे।
7. सिकन्दरबाग चौराहा से हजरतगंज/विधानसभा की ओर जाने वाला सामान्य यातायात हजरतगंज चौराहा की तरफ नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात सिकन्दरबाग चौराहे से दैनिक जागरण चौराहा, बालू अड्डा, गाँधी सेतू (1090) चौराहा या चिरैयाझील होते हुऐ अपने गंतव्य को जा सकेगा।
8. परिवर्तन चौक, हिन्दी संस्थान तिराहा से हजरतगंज चौराहा होकर विधानसभा की ओर सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात कैसरबाग चौराहा या चिरैयाझील तिराहा, संकल्प वाटिका या सिकन्दरबाग चौराहा, दैनिक जागरण चौराहा, गाँधी सेतु (1090) चौराहा होते हुये गोल्फ क्लब चौराहा, बन्दरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैण्ट होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
9. डीएसओ चौराहा से सिसेण्डी तिराहा, रॉयल होटल चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं आ जा सकेगा, बल्कि यह यातायात हजरतगंज चौराहा, मेफेयर तिराहा या रॉयल होटल चौराहा से बर्लिग्टन चौराहा, कैण्ट होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
नोटः-
विधानसभा सत्र के दौरान सामान्य यातायात हेतु प्रदान डायवर्जन मार्ग पर यदि किसी जन-सामान्य की चिकीत्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक आवागमन मार्ग के अभाव में प्रतिबन्धित मार्ग पर भी एम्बुलेन्स, शव वाहन, फायर सर्विस, स्कूली वाहन इत्यादि को ट्रैफिक पुलिस/स्थानीय पुलिस द्वारा विधानसभा सत्र के दौरान अनुमन्य रहेगा। इसके लिए ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर-9454405155 पर सम्पर्क किया जा सकता है।