रविवार, 10 अगस्त 2025

मऊ : बच्चों के विवाद मे दो पक्षों जमकर हुई मारपीट FIR दर्ज।।||Mau: There was a fierce fight between two parties over a dispute between children. FIR registered.||

शेयर करें:
मऊ : 
बच्चों के विवाद मे दो पक्षों जमकर हुई मारपीट FIR दर्ज।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र के महुआर गांव में शनिवार को बच्चे का पेम्पस को लेकर आशुतोष पाण्डेय व तारकेश्वर सिंह के बीच गाली-गलौज के बाद जमकर मारपीट हो गया था। जिसमे कुल सात लोग घायल हो गए। जिसमें कोपागंज पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडिकल परीक्षण करा कर तहरीर के घर आधार पर मुकदमा दर्ज जांच कर रही है।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार थाना कोपागंज क्षेत्र महुआर गांव निवासी आशुतोष पाण्डेय के पड़ोसी तारकेश्वर सिंह घर के सामने कही से बच्चे का पेम्पस आ गया।इसको देख पड़ोसी तारकेश्वर सिंह की पत्नी साधना सिंह इसको हटाने को बोली उसके बाद उसके बाद आशुतोष पाण्डेय से कहा सुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गया। जिसमें एक पक्ष के आशुतोष पाण्डेय के तहरीर पर तारकेश्वर सिंह,आकाश सिंह,शिवशंकर सिंह,साधना सिंह,अशोक सिंह,व चार अज्ञात के खिलाफ कोपागंज पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी।
थानाध्यक्ष कोपागंज रवींद्रनाथ राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों का मुकदमा दर्ज कर मामला छानबीन किया जा रहा है।