ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

मऊ : आंगनवाड़ी केन्द्र में टूटी पड़ी मिली शराब की बोतलें||Mau : Broken liquor bottles found in Anganwadi Centre.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
मऊ : 
आंगनवाड़ी केन्द्र में टूटी पड़ी मिली शराब की बोतलें ।।
दो टूक : मऊ जनपद के कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के रईसा गांव के आंगनवाड़ी केन्द्र के कमरे में शराब की बोतलें टुटी पड़ी मिलने से मचा हड़कंप। आंगनवाड़ी कार्यकर्ती ने अज्ञात लोगों के खिलाफ कोपागंज थाना में तहरीर दिया है।
विस्तार : 
मिली जानकारी के अनुसार कोपागंज शिक्षा क्षेत्र मे कम्पोजिट विघालय रईसा के कैम्पस के अंदर ही आंगनवाड़ी केन्द्र के भी दो कमरें बनें है।वही आंगनवाड़ी कार्यकर्ती रिता चौहान पत्नी शिव प्रसाद चौहान 30 बच्चों को पढ़ाती है। वृहस्पतिवार कि सुबह जब आंगनवाड़ी कार्यकर्ती रिता चौहान विधालय पहुंची और कमरें का ताला खोला तो देखा की कमरे के अंदर पिछे से खिड़की से शराब व बीयर की कई बोतलें शीशे की तोड़कर फेकी गई थी।जो पुरे कमरे में शराब की बोतलें फैलीं हुई थी।जिसे देखकर वह अवाक रह गई। इससे पहले भी दो बार इस तरह की घटना हो चुकी है।रिता चौहान ने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान व 112 नम्बर की पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरिक्षण किया।रिता चौहान ने कोपागंज थाना पर अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दिया है।इस सन्दर्भ में थानाध्यक्ष कोपागंज रविन्द्र नाथ राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है 112 नम्बर पुलिस मौके पर गई थी। मामले में छानबीन किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें