शुक्रवार, 29 अगस्त 2025

लखनऊ :खेल दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन।||Lucknow:Various competitions were organized on the occasion of Sports Day.||

शेयर करें:
लखनऊ :
खेल दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन।
दो टूक : लखनऊ कानपुर रोड़ पर स्थित  कृष्णा देवी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में शुक्रवार राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्राचार्या प्रो० सारिका दुबे के दिशा निर्देशन में विभिन्न खेल  प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्तर प्रदेश नॉन ओलंपिक एसोसिएशन के सहयोग से किया गया । कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रही महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्या डॉ० सुषमा मिश्रा के द्वीप प्रज्वलन व सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पूजन से हुई । इस मौके पर प्राचार्या प्रो० सारिका दूबे व मुख्य अतिथि डॉ० सुषमा मिश्रा ने शांति के प्रतीक श्वेत कबूतर व रंग बिरंगे गुब्बारे हवा में उड़ाकर खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत की । महाविद्यालय की स्पोर्ट्स समिति की संयोजक डॉ० मीनाक्षी त्रिपाठी द्वारा विषय प्रवर्तन किया गया । महाविद्यालय की प्राचार्या ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में छात्राओं को खेल गतिविधियों को अपने जीवन शैली में शामिल करने व स्पोर्ट्स से जीवन में जुझारूपन एवं कभी हार न मानने संबंधी सीख लेने के लिए प्रेरित करते हुए आहार में पोषक तत्वों को शामिल करने व फिट रहने की सलाह दी । वहीं मुख्य अतिथि ने डॉ० सुषमा मिश्रा ने अपने संबोधन में छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने, खेल संबंधी गतिविधियों से जुड़ने व जीवन में अनुशासन को अपनाने की सलाह दी । आयोजन के अंत में मुख्य अतिथि डॉ० सुषमा मिश्रा व प्राचार्या सारिका दूबे द्वारा छात्राओं को मेडल व सर्टिफिकेट वितरित कर प्रोत्साहित किया ।