लखनऊ :
बच्चों के बाप ने रचाई दूसरी शादी।।
दो टूक : लखनऊ के थाना कृष्णा नगर क्षेत्र के एलडीए कॉलोनी में रहने वाली एक विवाहिता ने अपने पति पर धोखे से दूसरी शादी कर लेने का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराई है।
विस्तार:
कृष्णा नगर क्षेत्र एलडीए कालोनी सेक्टर डी में रहने वाली विवाहिता निधि अरोड़ा पुत्री स्व विनोद कुमार के अनुसार उसने 2011 में अलीगंज के आर्य समाज से सेक्टर डी सचिवालय कालोनी निवासी अवनीश सक्सेना पुत्र स्व मदन मोहन सक्सेना से शादी की थी। शादी के दस वर्ष उपरांत वर्ष 2021 में उन्हें एक पुत्री की प्राप्ति हुई। पीड़िता के अनुसार उसे जानकारी हुआ कि उसका पति अवनीश सक्सेना पहले से शादी शुदा है। तथा उसके दो बच्चे भी है उसने धोखे में रख उससे दूसरी शादी की है। जिसकी जानकारी होने पर उनकी पहली पत्नी दीप्ती सक्सेना तथा अवनीश सक्सेना की माँ सरला सक्सेना द्वारा उसे आएदिन प्रताड़ित किया जा रहा है। जिसके चलते उसने स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली में पति सहित ससुरालियों के खिलाफ नामजद लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।