ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ : लापरवाही पर चारबाग एआरएम निलम्बित,सलाहकार की संविदा समाप्त।||Lucknow : Charbagh ARM suspended for negligence, consultant's contract terminated.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ : 
लापरवाही पर चारबाग एआरएम निलम्बित,सलाहकार की संविदा समाप्त।
दो टूक : उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह के निर्देश पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक चारबाग गौतम कुमार को निलंबित कर दिया गया है,एवं सलाहकार (संचालन) आलमबाग बस स्टेशन श्री निर्मल कुमार वर्मा संविदा कर्मचारी की संविदा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है। अपने दायित्वों,कर्तव्यों के प्रति घोर उदासीनता बरतने, डिपो के संचालन प्रतिफलों में गत वर्ष की तुलना में अत्यधिक गिरावट लाने, संचालन प्रतिफलों में वृद्धि लाये जाने के लिए कोई सार्थक प्रयास न करने के परिणाम स्वरूप निलंबित कर दिया गया है। 
यह जानकारी प्रबंध निदेशक श्री मासूम अली सरवर ने देते हुए बताया कि माननीय परिवहन मंत्री जी ने 8 अगस्त 2025 को आलमबाग बस टर्मिनल के निरीक्षण के दौरान श्री गौतम कुमार अनुपस्थित पाए गए। बस स्टेशन पर  निरीक्षण के दौरान अव्यवस्था एवं गंदगी पाए जाने पर परिवहन मंत्री ने नाराजगी जताते हुए ए आर एम को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए।इसके अतिरिक्त मुख्यालय द्वारा निर्गत आदेशों,निर्देशों का अनुपालन न करने के भी गंभीर आरोप के आधार पर इनका निलंबन किया गया है। जबकि संविदा,मानदेय पर अबद्ध किए गए श्री निर्मल कुमार,सलाहकार (संचालन)की निगम को वर्तमान में आवश्यकता ना होने के आधार पर उनकी आबद्धता तत्काल प्रभाव से समाप्त की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें