शनिवार, 30 अगस्त 2025

नोएडा में पुलिस- बदमाश मुठभेड़, शातिर लुटेरा गोली लगने से घायल!!

शेयर करें:


नोएडा में पुलिस- बदमाश मुठभेड़, शातिर लुटेरा गोली लगने से घायल!!

देव गुर्जर!!

दो टूक:: नोएडा। थाना सेक्टर-24 पुलिस और शातिर बदमाश के बीच शुक्रवार देर रात आरटीओ के पीछे गंदे नाले के पास मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश निखिल उर्फ वीराना उर्फ नितिन निवासी दिल्ली पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है।


डीसीपी नोएडा श्री यमुना प्रसाद ने बताया कि पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, तभी बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर आता दिखाई दिया। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने भागने की कोशिश की और पीछा करने पर पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हो गया।


पुलिस के मुताबिक बदमाश के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल और एक अवैध तमंचा मय कारतूस बरामद हुआ है।


बदमाश का आपराधिक इतिहास

घायल बदमाश दिल्ली का शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ दिल्ली के विभिन्न थानों में 10 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामले शामिल हैं।


फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।।