ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

महिला सुरक्षा व साइबर अपराधों पर जागरूकता अभियान, गौतमबुद्धनगर पुलिस की पहल !!आ

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।

महिला सुरक्षा व साइबर अपराधों पर जागरूकता अभियान, गौतमबुद्धनगर पुलिस की पहल !!

!!देव गुर्जर!!

दो टूक:: गौतमबुद्धनगर।!पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की ओर से महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन एवं डीसीपी महिला सुरक्षा/साइबर श्रीमती प्रीति यादव के पर्यवेक्षण में विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, स्टाफ सदस्यों तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। पुलिस अधिकारियों ने प्रतिभागियों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी अहम जानकारियाँ दीं। इस दौरान शासन की योजनाओं जैसे मिशन शक्ति अभियान, शुभ मंगल योजना और साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम की भी जानकारी साझा की गई।

अधिकारियों ने बताया कि किसी भी प्रकार का अपराध सहन न करते हुए तुरंत सूचना संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर दी जानी चाहिए, ताकि त्वरित सहायता मिल सके। जागरूकता कार्यक्रम में विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, जिनमें शामिल हैं—

  • महिला हेल्पलाइन: 1090
  • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन: 1076
  • साइबर हेल्पलाइन: 1930
  • आपातकालीन सेवा: 112
  • चाइल्ड हेल्पलाइन: 1098
  • वन स्टॉप सेंटर: 181

गौतमबुद्धनगर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है, और समय पर सूचना देने से अपराध पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें