अम्बेडकर नगर :
मालीपुर थाने में ललितेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक,आस्था का महापर्व।
।। ए के चतुर्वेदी ।।
दो टूक : अंबेडकरनगर के मालीपुर में
श्रावण का पवित्र महीना और उसमें भी शिवभक्तों की जबरदस्त मौजूदगी... मालीपुर थाने में स्थित ललितेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार को ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब पूरे भक्तिभाव और धूमधाम के साथ रुद्राभिषेक संपन्न हुआ।इस खास मौके पर मंदिर स्थापना की पहली वर्षगांठ भी मनाई गई। बता दें कि यह पावन मंदिर 18 अगस्त 2024 को पूर्व थानाध्यक्ष शिवांगी त्रिपाठी की अगुवाई में स्थापित हुआ था। अब एक साल बाद पूर्व थानाध्यक्ष शिवांगी त्रिपाठी की माता जी लालिमा त्रिपाठी द्वारा श्रद्धाभाव से रुद्राभिषेक कराया गया। इस थाने के अंदर यह एक विडंबना थी कि जिस थानाध्यक्ष द्वारा मंदिर का निर्माण शुरू किया जाता है उसका तबादला हो जाता है शायद यही कारण रहा की मंदिर अधूरा कई वर्षों तक पढ़ा रहा परंतु शिवांगी त्रिपाठी द्वारा संकल्प किया गया कि स्थानांतरण भले ही हो जाए परंतु मंदिर का निर्माण करवा करके ही दम लूंगी शायद उनका संकल्प करना सार्थक हुआ और मंदिर अपनी स्थिति में आ गया। मंदिर का नामकरण भी उनकी माता जी के नाम से मिलता-जुलता ही रखा गया जो जानकारी लोगों द्वारा प्राप्त हुई।
◆भोलेनाथ की जयकारों से गूंजा थाना परिसर।
मंदिर में जैसे ही मंत्रोच्चार और जलाभिषेक शुरू हुआ, माहौल शिवमय हो गया। परिसर गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा और चंदन की खुशबू से महक उठा।
◆विशेष उपस्थिति:
रुद्राभिषेक कार्यक्रम में वर्तमान थाना अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य समेत वरिष्ठ अधिकारी त्रिलोकीनाथ मिश्रा, बृजेंद्र सिंह, शिव शरण सरोज, अनुज चौहान, मोहम्मद रसूल, धनपाल, क्षमा सचान सहित पुलिस विभाग के कई कर्मियों ने भाग लिया। सभी ने भगवान शिव का आशीर्वाद लिया और मंदिर परिसर में भक्तिरस में डूबे नजर आए साथ ही प्रसाद का वितरण भी किया गया लोगों ने श्रद्धा भाव से प्रसाद ग्रहण किया।
◆श्रावण में पुलिस की शिवभक्ति बनी मिसाल।
पुलिस विभाग के इस धार्मिक आयोजन को लेकर स्थानीय लोग भी बेहद उत्साहित नजर आए। लोगों ने कहा कि कर्तव्य के साथ धर्म का यह संगम समाज के लिए प्रेरणा है।
◆शिव की भक्ति, सेवा की शक्ति।
मालीपुर थाने में शिव आराधना का यह दृश्य वाकई देखने लायक था। जहां आमतौर पर अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था की चर्चा होती है, वहीं शिवभक्ति का ऐसा आयोजन पुलिस की मानवीय और सांस्कृतिक पहचान को भी उजागर करता है।श्रावण में शिव भक्ति और सेवा का संगम... यही है नया मालीपुर थाना!