नोएडा: थाना फेस-2 पुलिस ने गांजा तस्कर को दबोचा, 2 किलो गांजा बरामद!!
देव गुर्जर!!
दो टूक:: नोएडा, 27 अगस्त 2025। थाना फेस-2 पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 2 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, बीते 26 अगस्त को लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर दबिश दी गई। इस दौरान सेक्टर-88 नोएडा के पास से आरोपी रोहित सिंह पुत्र जयनारायण सिंह को पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी का ब्योरा
- नाम: रोहित सिंह
- पिता का नाम: जयनारायण सिंह
- स्थायी पता: गांव निरया, थाना नवाबगंज, गोण्डा
- वर्तमान पता: असगरपुर, सेक्टर-128, गौतमबुद्धनगर
- उम्र: 33 वर्ष
- शिक्षा: 12वीं तक
मामला दर्ज
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना फेस-2 में मु0अ0सं0 411/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने बताया कि नशे के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।