नोएडा: फेस-1 पुलिस ने गांजा तस्कर को दबोचा, 1 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद!!
दो टूक:: नोएडा, 27 अगस्त 2025। थाना फेस-1 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी में लिप्त एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान मानिक चौधरी पुत्र विमल चौधरी निवासी जे.जे. कॉलोनी, सेक्टर-10, थाना फेस-1, नोएडा के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र 20 वर्ष बताई जा रही है।
थाना फेस-1 पुलिस ने आरोपी को सेक्टर-10 पार्क के पास से दबोचा। उसके खिलाफ थाना फेस-1 में मुकदमा संख्या 358/2025, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की ओर से बताया गया कि मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। युवाओं को नशे से बचाने और तस्करों पर सख्त शिकंजा कसने के लिए अभियान और भी तेज किया जाएगा।।