शनिवार, 9 अगस्त 2025

गोण्डा :- सपा जिलाध्यक्ष समेत एक दर्जन पर 11 साल बाद मारपीट मामले मे हुई सजा।।Gonda :- SP district president and a dozen others were sentenced in a case of assault after 11 years.||

शेयर करें:
गोण्डा :- 
सपा जिलाध्यक्ष समेत एक दर्जन पर 11 साल बाद मारपीट मामले मे हुई सजा।।
दो टूक : गोण्डा जनपद के थाना देहात क्षेत्र मे एक दशक पूर्व हुए मारपीट बलवा मामले मे सपा जिला अरशद हुसैन, युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरफराज हुसैन उर्फ सोनू सहित 12 आरोपियों को पुलिस पैरवी पर न्यायालय ने सजा तथा जुर्माना सुनाया।
◆घटना का संक्षिप्त विवरण-
बताते चले कि दिनांक 27.09.2014 को थाना को0 देहात क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चिस्तीपुर गोण्डा फैजाबाद मार्ग में दो पक्षों के मध्य जमीन में कब्जेदारी के विवाद को लेकर बलवा करते हुए मार पीट व जानेलवा हमला करने की घटना घटित हुई थी। जिसमें दोनो पक्षों के लोग घायल हो गए थे। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर दोनो पक्षों के मध्य सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा प्रथम पक्ष के 07 व द्वितीय पक्ष के 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेला भेजा गया था। 
विस्तार:
 पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 लखनऊ के आदेश के क्रम एवं श्रीमान् पुलिस अधीक्षक गोण्डा के निर्देशन में ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत चिन्हित अपराधों में दोषी अभियुक्तों के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा अधिकतम/त्वरित दंडात्मक कार्यवाही हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके क्रम मे थाना को0 देहात में पंजीकृत अभियोगों मे माननीय न्यायालय/पीठासीन अधिकारी श्री राजेश कुमार तृतीय द्वारा प्रभारी मॉनिटरिंग सेल, लोक अभियोजक श्री अमित पाठक, कोर्ट मोहर्रिर हेड का0 शिवपाल सिंह व थाना को0 देहात के पैरोकार की प्रभावी पैरवी के फलस्वरुप आज दिनांक- 08.08.2025 को प्रथम पक्ष के 07 आरोपी अभियुकतों को 07 वर्ष का कारावास व 64,250/- रू0 का अर्थदण्ड व द्वितीय पक्ष के 05 अभियुक्तों को 02 वर्ष का कारावास व 11,000/- रू0 के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।
आरोपियों का नाम व पता।
01. साकिर अली पुत्र इंसान अली नि0 चिस्तीपुर थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।
02. आरिफ पुत्र नसीम नि0 चिस्तीपुर थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।
03. फिरोज खां पुत्र मोहसीन नि0 चिस्तीपुर थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।
04. मोबीन पुत्र सलीम नि0 चिस्तीपुर थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।
05. तसलीम पुत्र सलीम नि0 चिस्तीपुर थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।
06. कयूब पुत्र मो0 नईम नि0 चिस्तीपुर थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।
07. मारूफ पुत्र सलीम नि0 चिस्तीपुर थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।
द्वितीय पक्ष-
01. अरशद हुसैन पुत्र गुलाम रसूल नि0 चिस्तीपुर थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।
02. अफसार हुसैन पुत्र गुलाम रसूल नि0 चिस्तीपुर थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।
03. सोनू (सरफराज) पुत्र राम किशुन नि0 चिस्तीपुर थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।
04. मासूम अली पुत्र छेदी नि0 सराय जरगर थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।
05. गुलाम हैदर पुत्र स्व0 नसीर नि0 दौलतपुर थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।
अभियोग का विवरण-
01. मु0अ0सं0-358/2014, धारा 147,148,149,307,308,336,427,325,504,506 भादवि थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0-358ए/2014, धारा 147,149,323 भादवि थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।