लखनऊ :
वर्तमान सरकार मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में पूर्ण रूप से विफल :डॉ0 आजाद।।
दो टूक : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के चेयरमैन डॉ0 जियारमा वर्मा जी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश कोऑर्डिनेटर डॉ0 आजाद बेग जी ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता को सम्बोधित किया। प्रेसवार्ता में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन श्री मनीष श्रीवास्तव हिंदवी एवं प्रदेश प्रवक्ता डॉ0 सुधा मिश्रा मुख्य रूप से मौजूद रहीं।
विस्तार:
विस्तार:
उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के चेयरमैन डॉ0 जियराम वर्मा ने बताया कि कल दिनांक 20 अगस्त 2025 को आधुनिक भारत के निर्माता, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व0 राजीव गांधी जी की 81वीं जयंती (सद्भावना दिवस) के अवसर पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी कार्यालय लखनऊ में चिकित्सा शिविर का आयोजन होगा जिसमें गरीब, मजदूर, किसान, महिलाएं बच्चों एवं जरूरतमंदों को अनुभवी डॉक्टरों के द्वारा निशुल्क परामर्श के साथ-साथ दवाईयाँ भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
डॉ0 जियाराम वर्मा ने बताया कि स्व0 राजीव गांधी जी की जयंती (सद्भावना दिवस) के अवसर पर कल उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय लखनऊ में लगभग 20 से 25 विशेषज्ञ डॉक्टर साथियों के द्वारा निशुल्क परामर्श के साथ-साथ सभी पैथियों की दवाईयाँ जैसे एलोपैथी, आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, यूनानी आदि का वितरण भी किया जाएगा। साथ ही रक्तदान शिविर आयोजित कर पार्टी के पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान कर जरूरतमंदों के लिए महादान किया जाएगा।
प्रेस वार्ता को आगे संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के नवनियुक्त कोऑर्डिनेटर डॉ0 आजाद बेग ने कहा कि स्वास्थ्य प्रत्येक व्यक्ति की प्रथम वरीयता है इसलिए स्व0 राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर सर्वप्रथम प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर चिकित्सा शिविर आयोजित होगा तत्पश्चात आगामी कुछ दिनों में पूरे प्रदेश के सभी जनपदों मुख्यालयों पर चिकित्सा शिविरों का आयोजन सुनिश्चित कराया जायेगा।
डॉ0 आजाद बेग ने वर्तमान समय में स्वास्थ्य व्यवस्था और सरकार की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान सरकार स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में पूर्ण रूप से विफल है। आप सभी ने देखा कि स्वास्थ्य सेवाओं के आभाव में कोराना काल में सरकार के मंत्री विधायक तक ऑक्सीजन एवं चिकित्सा अव्यवस्थाओं के चलते अपनी जान गवाँ चुके हैं और आम जनमानस की अनगिनत मौंते हुई वह भी किसी से छिपा नहीं है। अभी कुछ दिनों पूर्व जिला अस्पताल बिजनौर में एक मरीज का डायलिसिस चल रहा था और बिजली चली गई जनरेटर र्में इंधन नहीं था परिजनों द्वारा बार-बार जिला अस्पताल के स्वास्थ्य अधिकारियों/कर्मचारियों के सामने गिडगिडाने के बावजूद भी किसी के कानों पर जूं तक नहीं रंेगी लिहाजा मरीज को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। इन सब उदाहरणों से साफ प्रतीत होता है कि प्रदेश में स्वास्थ्य के नाम पर सेवाएं देना सरकार का केवल एक खोखला जुमला है।
नवनियुक्त कोऑर्डिनेटर डॉ0 आजाद बेग ने कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा आने वाले समय में किए जाने वाले कार्यों से अवगत कराते हुए कहा कि जहां दूर दराज, गाँव, देहात बस्तियों में गरीब, मजदूर, किसान, महिलाएं बच्चों आदि को प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान नहीं कर पा रही है वहां आने वाले समय में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेशभर में आम जनमानस को समय-समय पर आवश्यकतानुसार संगठन के द्वारा स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से चिकित्सा सेवाएं जरूरतमंदों तक पहुंचाने का कार्य करेगा।
डॉ0 अजााद बेग ने कहा कि चिकित्सकों के हितों की रक्षा हेतु चिकित्सकों के लिए बेहतर कार्य स्थल, सुरक्षा, उचित वेतन और प्रशिक्षण के अवसर सुनिश्चित कराने के लिए भी चिकित्सा प्रकोष्ठ अपने चिकित्सक साथियों के हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।
डॉ0 आजाद ने मरीजों के हितों को सर्वाेपरि रखते हुए कहा कि सभी नागरिकों, विशेषकर समाज के कमजोर तबके के लोगों के लिए सुलभ और किफायती चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित कराना भी चिकित्सा प्रकोष्ठ की प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि सरकारी स्वास्थय नीतियों में सुधार हेतु सरकार के स्वास्थ्य अधिकारियों से संवाद स्थापित किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर सड़कों पर उतरकर संघर्ष भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में लोगों में जागरूकता लाने के क्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के द्वारा प्रदेश के आम जनमानस के बीच जाकर चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य संमबन्धित सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश की जनता को जागरूक किया जायेगा।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के नवनियुक्त कोऑर्डिनेटर डॉ0 आजाद बेग ने बताया कि उ0प्र0 में कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ का पुनर्गठन और संगठनात्मक ढाँचा स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने की दिशा में हमारा एक महत्वपूर्ण कदम होगा। चिकित्सकों एवं मरीजों के हितों की रक्षा के लिए एक रोडमैप तैयार कर हम संकल्पित हैं कि स्वास्थ्य सेवाएं सभी के लिए सुलभ सस्ती और गुणवत्तापूर्ण हो और चिकित्सा प्रकोष्ठ इस दिशा में अपनी अग्रणी भूमिका का निर्वहन करेगा।