शनिवार, 12 जुलाई 2025

मध्य प्रदेश :मोदी जी जनता के दिलों पर राज करते हैं: सीए अखिलेश जैन।Madhya Pradesh: Modi ji rules the hearts of the people: CA Akhilesh Jain.||

शेयर करें:
मध्य प्रदेश :
मोदी जी जनता के दिलों पर राज करते हैं: सीए अखिलेश जैन।
दो टूक : उतार-चढ़ाव से भारी भारतीय राजनीति में वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का विशेष स्थान है, मोदीजी की कार्यशैली ने मोदीजी का भारतीय राजनीति के साथ-साथ विश्व के राजनैतिक मंच पर अपना विशेष स्थान बना लिया है। यह 140 करोड़ लोगों के लिए बहुत गर्व की, बहुत बड़े सम्मान की बात है।
और विशेष स्थान हो भी क्यों नहीं ? 
140 करोड़ भारतवासियों का देश जिसमें अनेकों धर्म, भाषा, रहन-सहन, भोजन, पूजन पद्धति से लेकर वेशभूषा, आय के साधनों तक में भारी अंतर है, इतने अंतरों के बाद भी सबका नेता एक - नरेंद्र मोदी,  अर्थात सभी मान्यताओं में फर्क के बाद भी नेता के मुद्दे पर पूरा देश एक साथ मोदी जी के साथ खड़ा है।
ऐसा क्यों?
12 वर्ष का गुजरात के मुख्यमंत्री का कार्यकाल व 11 वर्ष का भारत के प्रधानमंत्री का कार्यकाल अपने आप में बहुत कुछ कहता है। निश्चित रूप से मोदी जी भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं। पर मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री पार्टी का नहीं राज्य का, देश का होता है।
तुष्टिकरण, परिवारवाद, भ्रष्टाचार,  लिंग भेद, भाषा भेद, राज्य भेद जैसी संकुचित विचारधाराओं से ऊपर उठकर कार्य करने वाले प्रधानमंत्री के लिए 140 करोड़ लोगों का देश एक है, अपना घर है। भारत के पूर्व से पश्चिम तक, उत्तर से दक्षिण तक के लिए प्रधानमंत्री जी के निर्णयों में एकरुपता है। देश को बांटने वाली बाधाओं को मोदी जी ने ही खत्म किया है। यह मोदी जी का ही निर्णय है जिसके कारण मुस्लिम बहनों को तीन तलाक की तलवार से हमेशा-हमेशा के लिए मुक्ति मिली। देश को सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास का महामंत्र मिला। देश के गरीब नागरिक, जिनके लिए बैंक के दरवाजे हमेशा बंद थे, मोदी जी के राज में न केवल बैंक उनके घर गई बल्कि बैंक खातों में सरकार ने आपदा में राशि भी पहुंचाई। 
पहली बार देश ने "आत्मनिर्भर भारत " "मेक इन इंडिया " का सपना साकार होते देखा।
देश के करोड़ों गरीबों को पक्की छत मिली। पहली बार महिलाओं को लोकसभा-विधानसभा में आरक्षण सुनिश्चित हुआ। पहली बार राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा  मिला। पहली बार गरीब का इलाज सुनिश्चित हुआ। पहली बार एक देश-एक कर व्यवस्था लागू हुई। पहली बार जम्मू-कश्मीर के विकास में बाधक बेड़ियों को हटाया गया। पहली बार देश ने हर गांव तक बिजली पहुंचाने के संकल्प को पूरा करने में सफलता पाई। पहली बार देश ने भाई भतीजावाद, तुष्टीकरण, भ्रष्टाचार से मुक्त सरकार को आजमाया। पहली बार देश ने आतंकवाद पर कड़ा प्रहार देखा। पहली बार देश ने रक्षा उत्पादन में आयात को निर्यात में बदलते देखा। पहली बार देश ने अर्थव्यवस्था को छलांग लगाते हुए देखा। पूरे विश्व में भारतीयों ने भारतीय होना गौरव की बात है, अनुभव किया।
इस तरह आप देखेंगे कि मोदी जी ने हर वह काम किया जिसका देश की जनता को मोदी जी से आशा,अपेक्षा व विश्वास था।
पर मोदीजी ने तो जनता की आशा, अपेक्षा व विश्वास की सीमाओं से परे जाकर काम किया। 
या जनता को उम्मीद से कहीं ज्यादा विनम्रता पूर्वक वापस लौटाया । 
अंधकार व निराशा के गर्त से उठाने के लिए मोदी जी सहारा बने। खोया आत्मविश्वास जगाने में मोदी जी कामयाब हुए। तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था का लाभ उन गरीब परिवारों को हुआ जो गरीबी रेखा से नीचे गुजर बसर करते थे एवं कभी गरीबी रेखा से ऊपर आने का विचार भी मन में लाने का साहस ना था। आज 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से ऊपर आने में सफल हुए हैं।
 मोदी जी के राज में पहली बार भारत ने वादे नहीं,नारे नहीं, धरातल पर काम होते देखा।
मोदी जी की कार्यशाली, निर्णय लेने की क्षमता व दूरदर्शिता, मोदी जी को विशिष्टता प्रदान करती है। यह विशिष्टता ही लोगों को मजबूर करती है कि मोदी जी दिलों पर राज करें। 
जनता के दिलों पर राज करना किसी राजनेता की असाधारण क्षमता का परिचायक है। यह सिद्ध करता है कि मोदी जी प्रधानमंत्री बनकर नहीं जनता के भाई, बेटे, हमदर्द बनकर काम करते हैं। जनता के अपेक्षाओं को अच्छे से पहचानते हैं। 
मोदी जी का प्रधानमंत्री पद जनता की सेवा के लिए है। प्रधानमंत्री पद को मोदी जी ने जनता की सेवा का माध्यम बनाकर प्रधानमंत्री व आम जनता के बीच के अंतर को पाटने में सफलता पाई है। मोदी जी ने प्रधानमंत्री को आम जनता का प्रतिनिधि सिद्ध किया है। मोदी जी ने जनता की आशाओं, अपेक्षाओं और विश्वास पर खरे उतर कर जनता के दिलों में स्थान अर्जित किया है और यही वह मूल कारण है जिसके कारण मोदी जी जनता के दिलों पर राज करते हैं।मोदी जी प्रधानमंत्री पद से ऊपर उठ कर जनता के दिलों में बसेरा करते हैं।